ऑर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून की आधुनिक नाईट विज़न डिवाइस – International Police Expo @ dabangdunia.in

नई दिल्ली। राजधानी में 19 जुलाई से शुरू हो रहे इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो में आयुध निर्माता कंपनी ओर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून अत्याधुनिक नाइट विजन डिवाइस लाँच करेगा। इसके आयोजक नेक्सजेन एक्ज़हीबिशन्स ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस अत्याधुनिक डिवाइस से रात के अंधेरे में 125 मीटर दूर तक साफ देख सकता है।

प्रदर्शनी के दौरान यह फैक्ट्री अपने नए राइफल माउन्टेड नाईट विज़न डिवाइसेज़, मशीन गन माउन्टेड डिवाइसेज़, नाईट विज़न गोगल्स, नाईट विज़न बाइनोक्युलर्स, नाईट विज़न मोनोक्यूलर्स आदि भी पेश करेगा। इस साल 25 देशों के 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगठन इस एक्स्पो में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वे सुरक्षा, सीमा रक्षा, पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा, अस्त्र-शस्त्र, हथियार एवं गोला-बारूद, गैर-घातक हथियारों, मुश्किल क्षेत्रों के लिए समाधानों तथा अन्य डिस्रप्टिव टेक्नोलॉजीज़ में अपने इनोवेशन पेश करेंगे।

Source: m.dabangdunia.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *