नयी दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) राजधानी में 19 जुलाई से शुरू हो रहे इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो में आयुध निर्माता कंपनी ओर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून अत्याधुनिक नाइट विजन डिवाइस लाँच करेगा।
इसके आयोजक नेक्सजेन एक्ज़हीबिशन्स ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस अत्याधुनिक डिवाइस से रात के अंधेरे में 125 मीटर दूर तक साफ़ देख सकता है। प्रदर्शनी के दौरान यह फैक्ट्री अपने नए राइफल माउन्टेड नाईट विज़न डिवाइसेज़, मशीन गन माउन्टेड डिवाइसेज़, नाईट विज़न गोगल्स, नाईट विज़न बाइनोक्युलर्स, नाईट विज़न मोनोक्यूलर्स आदि भी पेश करेगा।
Source : www.univarta.com
